जमशेदपुर : रंगों का पर्व होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है. होली की शुरुआत फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन के साथ होती है. इसमें होलिका दहन का मुहूर्त विशेष रूप से देखा जाता है, जिस पर ही होलिका दहन किया जाता है. इस वर्ष होलिका दहन का कार्यक्रम इस प्रकार है : – सोमवार 6 मार्च : होली की पूजा (सुबह 6 बजे से संध्या 4.30 बजे तक) सोमवार 6 मार्च : संध्या 4.30 बजे से 7 मार्च सुबह 4.30 बजे तक भद्रा रहेगी इस वर्ष होलिका दहन मंगलवार 7 मार्च को सुबह 5 बजे होगी होलिकोत्सव छारंडी (रंग) : 7 मार्च को आयोजित होगा पं श्रवण शर्मा सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी, जुगसलाई पं दीपक जोशी ठाकुर बाड़ी, साकची पं संजय शर्मा ठाकुर बाड़ी, बिष्टुपुर











