जमशेदपुर : टाटा स्टील ने बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब की नयी कमेटी का गठन कर दिया है. इसमें चीफ लांग प्रोडक्ट मैनुफैक्चरिंग को अध्यक्ष, चीफ कारपोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा और हेड एचआरएम लीगल राजेश कुमार झा को उपाध्यक्ष, हेड एचआर बीपी स्टील मैनुफैक्चरिंग संजय कुमार को मानद महासचिव, मानद कोषाध्यक्ष के पद पर हेड बीएजी कारपोरेट सर्विसेज योगंता गुप्ता, बनाये गये है. हेड प्लानिंग व इंफ्रास्ट्रक्चर कुमुद लता सिंह और संजीव कुमार झा टाटा स्टील यूआइएसएल के इआइसी रियल एस्टेट और टाउन सर्विसेज को सदस्य बनाया गया है. टाटा स्टील यूआइएसएल के डीएम सैबल कुमार घोष को परमानेंट इनवाइटी बनाया गया है.











