जादूगोड़ा : यूसिल के भाटिन यूरेनियम प्रोजेक्ट में आउटसोर्स कम्पनी एमएफवी जियोटेक लिमिटेड गांव की ग्राम सभा के आधार पर नियोजन प्रक्रिया अपना रही है. ग्रामीणों ने इसका स्वागत किया है. भाटिन गांव के निवासियों ने ठेका कंपनी के समर्थन में एक बैठक की. (नीचे भी पढ़ें)
सामाजिक कार्यकर्ता खेलालाम मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों ने एमएफबी जियोटेक लिमिटेड की चयन प्रक्रिया का समर्थन करते हुए कहा कि अब तक गांव के 110 परिवारों को नियोजन मिला है, जिसकी वजह से लोगों को जमशेदपुर की जगह गांव में ही काम मिल रहा है. इससे लोगों का रोजगार की तलाश में अन्यत्र पलायन रुका है. आलम यह है कि गांव के सभी परिवारों के एक-एक सदस्य को रोजगार से जोड़ा गया है. यह बात कई लोगों को रास नहीं आ रही है, वे बाधा खड़ी करने में जुटे हैं. इसका ग्रामीण हर हाल में विरोध करेंगे. बैठक के बाद गांव के पूर्व मुखिया खेलाराम मुर्मू ने भी अनाप-शनाप बयानबाजी की निंदा की एवं गांव के हित में ऐसा नहीं करने की सलाह दी है ताकि गांव के शांत महौल को अशांत होने से बचाया जा सके.











