सरायकेला : बुधवार शाम 7 बजे के आसपास सरायकेला-टाटा मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत साहिबगंज के पास एक ट्रक के चालक ने अज्ञात वाहन को टक्कर मार दिया. उसके बाद उक्त मार्ग से गुजर रहे एसडीपीओ हरविंदर सिंह की गाड़ी से भी टकराने का प्रयास किया. गनीमत रही कि एसडीपीओ के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बचा लिया और बड़ी दुर्घटना टल गई. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाद एसडीपीओ ने ट्रक रुकवा कर खुद जांच की तो ट्रक चालक नशे में धुत मिला. उसने नाम पूछने पर महेश मुंडा बताया जो रामगढ़ का रहने वाला है. एसडीपीओ ने तत्काल सरायकेला थाने को इसकी सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. सरायकेला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने ट्रक से शराब की एक बोतल भी बरामद की है. बताया जा रहा है कि ट्रक चालियामा प्लांट जा रहा था, तभी यह घटना घटी.











