
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : सरकारी शिक्षक से शेयर मार्केट में निवेश से बड़ी कमाई का प्रलोभन देकर 49 लाख रुपया का धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सरकारी शिक्षक संजीव कुमार महतो ने सोनुआ थाना में एक पशु चिकित्सक सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनुआ थाना अंतर्गत हाडी़मारा गांव निवासी सरकारी शिक्षक संजीव कुमार महतो वर्तमान में चक्रधरपुर थाना अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय लौडि़या में सरकारी शिक्षक हैं. उन्होने सोनुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि कराईकेला थाना अंतर्गत छोटा टेंटाईपदा गांव निवासी गुरुचरण महतो ने जबरदस्ती झांसा में लेकर शेयर मार्केट के नाम पर अक्टूबर 2021 से धीरे-धीरे करके कुल 5 लाख कर 3 बार कुल 15 लाख रुपए लिए. इसके बाद एक दिन गुरु चरण महतो ने मुझे चाईबासा पोस्ट ऑफिस चौक के पास ले गया. जहां मुझे मोदी केयर ऑफिस ले गए. जहां नोवामुण्डी निवासी धनौज केराई, चाईबासा निवासी लाला धनवा, सराईकेला- खरसावां के कोलेबिरा निवासी राधेश्याम महतो, चक्रधरपुर निवासी प्रेम शंकर प्रमाणिक और नेहा गुप्ता से मुलाकात कराया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान सभी ने उन्हें और पैसा जमा करने को कहा. इसमें राधेश्याम महतो बैंक के कर्मचारी बताते हुए उनसे चार सादे पन्ना में हस्ताक्षर करा लिया. इसके कुछ दिन बाद भारतीय स्टेट बैंक कदमा शाखा से 7 जनवरी 2022 को 15 लाख रुपए आया. इसके बाद उनके खाते में आए पैसे को धनोज केराई के खाता में फोन पे और योनो एप से ट्रांसफर करवा लिया. इसके बाद धनोज केराई के दो मोबाइल फोन पर संपर्क कर मुनाफे के पैसा मांगे तो उन्होंने कोई पैसा नहीं दिया. इस दौरान कई बार उनसे पैसे मांगे लेकिन नहीं दिया. उन सभी ने उन्हें धोखा देकर कुल 49 लाख रुपया का धोखाघड़ी किया. वर्तमान में उन सभी लोगों से संपर्क किया लेकिन कोई सही जवाब नहीं मिला है. इसमें उन्होंने गुरुचरण महतो, धनौज केराई, लाला धनवा, राधेश्याम महतो, प्रेम शंकर प्रमाणिक एवं नेहा गुप्ता पर धोखा देकर पैसा हड़प लेने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
गुरुचरण महतो है पशु चिकित्सक : कराईकेला थाना अंतर्गत छोटा टेंटाईपदा गांव निवासी गुरुचरण महतो ने मुख्य रूप से पशु चिकित्सक हैं, वर्तमान में वे सरायकेला खरसावां जिला के बड़ाबम्बो पशु चिकित्सक के रूप में काम करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
शेयर मार्केट में पैसा लगाने में करोड़ों रुपया का हो चुका है धोखाघड़ी : पश्चिमी सिंहभूम जिले में शेयर मार्केट में पैसा लगाने में अब तक करोड़ों रुपया का धोखाघड़ी होने का मामला सामने आया है. सूत्र बताते हैं कि 5 से 10 करोड़ के बीच पूरे जिले में शेयर मार्केट के नाम पर धोखा घड़ी हुआ है. बताया जाता है कि इनका नेटवर्क पश्चिमी सिंहभूम जिले में बड़े पैमाने में फैला हुआ. जहां पहले लोगों को तरह तरह का प्रलोभन देकर उन्हें झांसा में लिया जाता है. उसके बाद उनकी मेहनत के पैसे को शेयर मार्केट में लगाने की बात कह कर धोखाघड़ी किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
चाईबासा का सरकारी शिक्षिका से भी हो चुका है 67.71 लाख का धोखाधड़ी : सरकारी शिक्षिका चाईबासा निवासी सुखमती बारी से शेयर मार्केट में लगाने को लेकर 67,77.764 रुपए का धोखाधड़ी हो चुका. शिक्षिका चाईबासा स्थित मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय की शिक्षिका हैं. शिक्षिका ने इन गिरोह के सदस्यों के साथ कई लोगों के खिलाफ चाईबासा मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया है जिसकी जांच अभी चल रही है.












