रामगोपाल जेना/चाईबासा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हुआ. इस अवसर पर सिंहभूम सांसद सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा के साथ संसदीय क्षेत्र के पीसीसी डेलीगेट महाधिवेशन में शामिल हुए.(नीचे भी पढ़ें)

महाधिवेशन में मुख्य रूप से कहा गया कि किसान और कृषि हमारे देश की रीढ़ हैं, किन्तु केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार में इनकी लगातार उपेक्षा हो रही है. कांग्रेस सदैव किसानों, मजदूरों, गरीबों व वंचितों के विकास के लिए संकल्पित रही है और आगे भी रहेगी, ताकि समग्र भारत का विकास हो सके. महाधिवेशन में कई अहम फैसले भी लिये गए जो पार्टी को और मजबूती के साथ स्थापित करेंगे, साथ ही महिलाओं, एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर देश को सशक्त बनाने की सोच केवल कांग्रेस के पास है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने पार्टी को नई दिशा देने का काम किया है. महाधिवेधन के बाद पार्टी का हर कार्यकर्ता जोश और उत्साह से लबरेज है. सभी कांग्रेस जन संकल्पित हैं.





