• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 7, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

West singhbhum congress march : लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए चाईबासा में गूंजा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का नारा, जिला कांग्रेस के मार्च में उमड़े पार्टी कार्यकर्ता, संविधान के अनुच्छेद 326 का किया गया सार्वजनिक वाचन

West singhbhum congress march : लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए चाईबासा में गूंजा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का नारा, जिला कांग्रेस के मार्च में उमड़े पार्टी कार्यकर्ता, संविधान के अनुच्छेद 326 का किया गया सार्वजनिक वाचन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रामगोपाल जेना/चाईबासा : लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं संविधान के सम्मान के संकल्प के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बुधवार को जिला मुख्यालय चाईबासा में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च का आयोजन किया गया. मार्च का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष-सह-विधायक एवं उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकू ने किया. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए. मार्च स्थानीय कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर शहीद पार्क चौक, टैगोर पार्क चौक, सदर थाना चौक, मुख्य मार्ग, पोस्ट ऑफिस चौक, कोर्ट मार्ग, जैन मार्केट चौक, पिल्लई हॉल मार्ग एवं खादी भंडार होते हुए पुनः टैगोर पार्क चौक से शहीद पार्क चौक पहुंचा. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, मताधिकार और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए. (नीचे भी पढ़ें)

मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र की पहली शर्त : केशव महतो कमलेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति देश के नागरिकों के मताधिकार में निहित है. यदि मतदाता के वोट और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं, तो लोकतंत्र की बुनियाद प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस जनता को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

वोट की ताकत से ही लोकतंत्र मजबूत होगा : प्रदीप यादव

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का सबसे बड़ा अधिकार उसका वोट है और इस अधिकार की सुरक्षा प्रत्येक राजनीतिक दल एवं लोकतांत्रिक संस्था की जिम्मेदारी है. मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और प्रत्येक योग्य मतदाता के मताधिकार की सुनिश्चितता लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों से कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगी. जनता के वोट की ताकत ही देश की दिशा और लोकतंत्र की दशा तय करती है. (नीचे भी पढ़ें)

इसके उपरांत कार्यक्रम का समापन गांधी मैदान, चाईबासा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष हुआ. यहां राष्ट्रगान के उपरांत भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया गया. कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया. (नीचे भी पढ़ें)

शहीद पार्क चौक पर विरोध-प्रदर्शन, प्रतीकात्मक पुतला दहन

शहीद पार्क चौक पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के वोट का सम्मान और उसकी सुरक्षा आवश्यक है. कांग्रेस जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान किसी व्यक्ति या संस्था मात्र के विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और मतदाता की स्वतंत्र आवाज की रक्षा का जन संकल्प है. (नीचे भी पढ़ें)

आयोजन में कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मायाधर बेहरा, चंद्रशेखर दास, राज कुमार यादव, राम सिंह सावैयां, रईस रिजवी छब्बन, सह-प्रभारी नितिमा बारी, प्रदेश संगठन सचिव सह यूथ कांग्रेस की अनुशासन समिति चेयरमैन सौरभ अग्रवाल, राजद जिलाध्यक्ष पशुपति नायक, राजेश सिन्हा सन्नी, त्रिशानु राय, कैरा बिरुआ,  अशरफुल होदा, जय प्रकाश महतो, कुतुबुद्दीन खान, अनुप्रिया सोय, प्रीतम बांकिरा, सूरज मुखी, हसलुद्दीन खान, बिपिन सिंकू, रघुनाथ मुंडा, इम्तियाज खान,  सूरज चाम्पिया, दानिश हुसैन, मो जावेद, दिकू सवैयां, जयप्रकाश लागुरी,  मसूम रजा, जम्बी कुदादा, मंजू बिरुआ, नूतन सिंकू, बालेमा कुई, सकारी दोंगो, ललित दोराइबुरू, विजय भेंगरा,  शैलेश गोप, सोनाराम कोडाह, सुरेश चन्द्र सवैयां, संजय हेमब्रम, विजय सिंह सामड,  सीताराम गोप, अशोक बारिक, विपिन लागुरी,सोमा पुर्ती,  गुलजार अंसारी, सिकुर गोप, सुखलाल हेमब्रम, राकेश सिंह, चन्द्र भूषण बिरुआ, रघुनन्दन प्रधान, महेश साहू, पूर्ण चन्द्र कायम, मोहन सिंह हेमब्रम, राधा मोहन बनर्जी, गोरा सिंह पुर्ती, आबिद हुसैन, प्रतीक कुमार,  सागर बोस, प्रदीप बाग, सन्नी रॉबर्ट अन्थोनी, आफताब आलम, मथुरा लागुरी, शाहरुख अली, राजद नेता शशिकांत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

GST Meeting- जीएसटी काउंसिल की बैठक 8 को, कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद
खबर

GST Meeting- जीएसटी काउंसिल की बैठक 8 को, कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद

October 7, 2026
west singhbhum jmm -शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 14 को, कार्यकर्ताओं को दी गयी जिम्मेदारियां
खबर

west singhbhum jmm -शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 14 को, कार्यकर्ताओं को दी गयी जिम्मेदारियां

October 7, 2026
jamshedpur cgpc demand-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का रद्द आदेश वापस लेने और जम्मू तवी को प्रतिदिन चलाने की मांग, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने डीआरएम तरुण हुरिया से की मांग, रेल मंत्रालय को लिखित जानकारी देने का आश्वासन, देखिए video
खबर

jamshedpur cgpc demand-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का रद्द आदेश वापस लेने और जम्मू तवी को प्रतिदिन चलाने की मांग, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने डीआरएम तरुण हुरिया से की मांग, रेल मंत्रालय को लिखित जानकारी देने का आश्वासन, देखिए video

October 7, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police encounter breaking : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग के मुख्य शूटरो के साथ पुलिस का एनकाउंटर, कई राउंड गोलियां चली, कई हथियार जब्त

Horoscope Know Your Day Wednesday 7th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन बुधवार 7 अक्टूबर 2026

Jamshedpur heavy rain : जमशेदपुर में कुछ घंटो की बारिश से कई इलाकों में घुसा पानी, तार कंपनी के पास चारदीवारी गिरी

Jamshedpur agrasen jayanti : अग्रसेन जयंती समारोह के प्रथम दिन साकची में अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगियों ने अपने सुरों से बांधा समां, अंताक्षरी में टीम अग्रदीप रही अव्वल

Jamshedpur bike stolen from mgmh parking : एमजीएम अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी के बाद बढ़ी सतर्कता, होमगार्ड जवानों की जांच में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में नहीं लगे थे ताले

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police encounter breaking : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग के मुख्य शूटरो के साथ पुलिस का एनकाउंटर, कई राउंड गोलियां चली, कई हथियार जब्त

Jamshedpur heavy rain : जमशेदपुर में कुछ घंटो की बारिश से कई इलाकों में घुसा पानी, तार कंपनी के पास चारदीवारी गिरी

Jamshedpur agrasen jayanti : अग्रसेन जयंती समारोह के प्रथम दिन साकची में अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगियों ने अपने सुरों से बांधा समां, अंताक्षरी में टीम अग्रदीप रही अव्वल

Jamshedpur bike stolen from mgmh parking : एमजीएम अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी के बाद बढ़ी सतर्कता, होमगार्ड जवानों की जांच में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में नहीं लगे थे ताले

Jamshedpur rural youth attacked : उल्दा से ड्यूटी कर लौट रहे दिगड़ी गांव के युवक पर चापड़ से हमला, घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, गांव के ही कुछ युवकों पर लग रहा है हमले का आरोप

Jamshedpur little flower student wins silver medal : टेल्को लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र अर्णव ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक, हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, टेल्को चित्रगुप्त समिति ने दी बधाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News