जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हलूदबनी में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण कर गर्भवती करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवक का नाम आजाद पूर्ति है जो बाड़ीगोड़ा का रहने वाला है. उसके खिलाफ नाबालिग पीड़िता को डरा धमका कर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती करने का एक केस दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.



