अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो के चास में श्री श्याम सेवा संस्थान रानी सती भक्त मंडल के द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर चास के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा. जिसके लिए मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें श्री श्याम फागुन महोत्सव 2, 3 एवं 4 मार्च 2023 को मनाने का निर्णय किया गया है. जिसमें 2 मार्च को भव्य निशान यात्रा, मारवाड़ी पंचायत चास से बाई पास रोड -मेन रोड पुराना बाजार होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर चास पहुंचेगी. इस निशान शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने में श्याम प्रेमियों एंव समाज बन्धुओं द्वारा लगभग 6 सौ निशान लेकर जयकारे एवं भजनों के ताल पर के नाच गान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
03 मार्च एकादशी भारत की भजन रात्रि में नेत्र नाटिका भारत प्रसिद्ध गायक गुलशन शर्मा एवं अनुश्री शर्मा की पूरी टीम के द्वारा मीठे-मीठे भजनों का कार्यक्रम मीरा का मोहन नृत्य नाटिका, फूलों की होली, अलौकिक शृंगार एवं 4 तारीख को मंगला आरती के एवं बारस की धोक के साथ प्रसाद वितरण एवं पूर्णाहुति होगी.



