चाकुलिया: चाकुलिया के मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में तीन और पांच मार्च को हवाई पट्टी में संचालित ध्यान फाउंडेशन गौशाला परिसर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी समिति की सदस्य पुष्पा रूंगटा ने दी है. उन्होंने बताया कि नेत्र जांच शिविर जमशेदपुर के ब्रम्हानंद अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के देखरेख में जांच शिविर आयोजित होगा.(नीचे भी पढ़े)
कहा कि शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर मरीजों को जमशेदपुर ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा. श्रीमती रूंगटा ने लोगों ने आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग शिविर में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने के लिए अपील की है.



