घाटशिला : मुसाबनी थाना क्षेत्र के मेढ़िया गांव में मंगलवार को युवक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया. पोल पर चढ़कर युवक अजीबोगरीब हरकतें करने लगा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुसाबनी थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काफी मशक्कत करने के बाद हाईटेंशन पोल से नीचे उतारा. नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उक्त युवक से पूछताछ की. पुलिस ने युवक को दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत देकर उसे छोड़ दिया. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार मेढ़िया गांव का युवक सुनील पातर नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया था. इससे क्षेत्र में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है.



