चाकुलिया : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय भवन के जिर्णोद्धार कार्य का शुक्रवार को विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि विद्यालय भवन के जर्जर होने से विद्यालय के विद्यार्थियों को पठन पाठन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने विद्यालय भवन की मरम्मत कराने के लिए अनुशंसा की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत 16 लाख की लागत से मरम्मत कार्य होना है. श्री महंती ने कहा कि सभी कार्य को पूर्ण कराने में सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना पूर्ण कराएं. श्री महंती ने कहा कि जल्द ही आदिवासी बाल छात्रावास भवन निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया जाएगा. मौके पर गौतम दास, विशाल बारिक, मिथुन कर, गणेश दत्त,राणा मल्लिक समेत विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.











