घाटशिला : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने घाटशिला प्रखंड के काडाडूबा पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों के साथ मिले और समस्याएं सुनी और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के आग्रह पर काढ़ाडूबा पंचायत के काड़ाडूबा और बुरुडीह गांव के दृष्टिहीन श्रीष्ठी गोप और सुनील चंद्र पॉल को वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के तरफ से स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया. कालापाथर निवासी तरुण मंडल को नाम्या स्माइल फाउंडेशन की तरफ से बैसाखी प्रदान किए. (नीचे भी पढ़ें)
स्मार्ट स्टिक और बैशाखी मिलने से अब उन लोगों का जीवन आसान बनेगा. इस दौरान इन सब के चेहरे खुशी से खिल उठा. सभी ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन और नाम्या स्माइल फाउंडेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की. इसे कभी नहीं भूलाया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, वार्ड मेंबर सोनाराम सोरेन, बाकी पंचायत मुखिया फागू सोरेन, महारानी मुर्मू, पूर्व मुखिया असना पंचायत, हीरा सिंह, अविजीत दास, अजय राय, अजीत गोप, मधु गोप, प्रेमचंद गोप, धनंजय कर्मकार, वीर सिंह, कंचन गोप, समीर गोप, बुद्धेश्वर गोप, दिलीप गोप समेत अन्य उपस्थित थे.











