जमशेदपुर : बैंकाक के बिष्णु मंदिर में हिन्दू धर्म सभा के द्वारा बिनोद सिंह उर्फ़ पप्पू के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने जा रहे भोजपुरी मंच के महामन्त्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, अभिनेता व लोकगायक समर सिंह, अभिनेत्री ड्रीम गर्ल निशा पाण्डेय का पश्चिम बंग भोजपुरी परिषद के प्रमोद दुबे एवं गोविन्द सिंह के नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर सभी ने भोजपुरी भाषा को संबैधानिक मान्यता के लिए संघर्ष जारी रखने पर बल दिया गया. उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति का निरंतर प्रचार प्रसार करने का संकल्प भी बंग भोजपुरी परिषद के सदस्यों ने लिया. इस अवसर पर जगदम्बा सिंह, अभय पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय, उपेन्द्र कुमार इत्यादि शामिल थे.











