
सिदगोड़ा में लोगों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज – जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की है. यह बवाल होली के दिन हुआ था. इस मामले में पुलिस ने उत्तम यादव के आवेदन पर शुक्रवार को 20 लोगों को नामजद किया है. जबकि अन्य अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. उत्तम यादव के घर पर चढ़कर ही आरोपियों ने मारपीट और तोड़फोड़ की थी. (नीचे भी पढ़ें)
कदमा में महिला से चेन छिनतई, प्राथमिकी दर्ज
कदमा थाना क्षेत्र के न्यू टीसी कॉलोनी की रहने वाली महिला सी अनुराधा की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए. बदमाश दो पहिया वाहन से आए थे. अनुराधा के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. (नीचे भी पढ़ें)
कदमा में राहगीर के साथ बदमाशों ने की मारपीट, पैसे छीने
कदमा थाना क्षेत्र के ईसीसी फ्लैट के पास साकची के रहने वाले व्यक्ति अविनाश कुमार के साथ मारपीट हुई है. अविनाश कुमार को मारपीट कर उसका पैसा छीन लिया गया है. इस मामले में अविनाश कुमार के आवेदन पर पुलिस ने आकाश सिंह, पवन सिंह, चंदन, राहुल और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.











