
रांची : झारखंड सरकार ने कई नये बदलाव किये है. इसके तहत कार्मिक विबाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल को नया गृह सचिव (होम सेक्रेटरी) बनाया गया है. उनको कार्मिक, प्रशासनिकऔर राजभाषा विभाग के साथ गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वंदना डाडेल इसके अलावा उद्योग विभाग का भी प्रभार में है, जिसका कामकाज भी वे देखेंगी. शुक्रवार को जारी किये गये अधिसूचना के मुताबिक, अजय कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव के पद के अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. विनय कुमार चौबे को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव के अतिरक्त प्रभार पर नियुक्त किया गया है. विनय चौबे को नगर विकास विभाग के सचिव का भी प्रभार दिया गया है.











