
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल की लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के समीप मुरहातु गांव के पास टिटलागढ़ से हावड़ा जा रही इस्पात एक्सप्रेस के जनरल बोगी से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल व्यक्ति को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि टिटलागढ़ से हावड़ा जा रही इस्पात एक्सप्रेस के जनरल बोगी में यात्रियों के बीच मारपीट हो गई. इस चलती ट्रेन में ही मारपीट के बीच किसी ने दो यात्री को ट्रेन से नीचे फेंक दिया. इससे एक यात्री के गिरने से मौत हो गई. वहीं दूसरे यात्री को ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वही अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश जेना और सदानंद होता भी मौजूद थे.



