जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन अर्बन सर्विसेज के द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सबसे अधिक महिलाओं ने रक्तदान कर एक नया कीर्तिमान बनाया. वहीं बुधवार को रक्त दाताओं की लंबी कतारें जमशेदपुर ब्लड बैंक में लगा रहा. करीब 1 महीने पूर्व से ही रक्तदान जागरूकता के तहत अर्बन सर्विसेस के सभी पदाधिकारी अपने अपने स्तर से प्रयास करते रहे. जिसका बुधवार को अपार रक्तदान के साथ सभी का प्रयास रंग लाया. प्रतिवर्ष जैसे ही गर्मी अपना आगाज देती है अर्बन सर्विसेस रक्तदान के जरिए जमशेदपुर ब्लड बैंक को एक मजबूती प्रदान करता है ताकि गर्मी में भी अस्पताल में इलाजरत उन जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मुहैया कराया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

इस शिविर में कुल 404 यूनिट ब्लड जमा हुआ. जिसमें 44 महिला रक्तदाता शामिल हुई. रक्तदाताओं के उत्साह बढ़ाने के लिए समाज सेविका सुमीता नूपुर, अर्बन सर्विसेज और टाइबल कल्चर के हेंड जिरेन दोप्रो, टीडब्यू के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, टीडब्यूयू के सहायक सचिव सरोज सिंह, टीडब्लूयू यूसीएम के ओम प्रकाश शर्मा उपस्थित थे. इस शिविर को सफल बनाने में अर्बन सर्विसेज की सीनियर मैनेजर मंजू मिश्रा, सभी कम्यूनिटी सेन्टर के एरिया आफिसर्स, कम्यूनिटी सेन्टर के सभी स्टाफ एवं ब्लड बैंक के संजय चौधरी का सहयोग रहा.



