सिंदरी : सीनियर छात्रों के हमले और पथराव के कारण बीआइटी सिंदरी फर्स्ट ईयर के कई छात्रों ने हॉस्टल छोड़ दिया हैं. कॉलेज प्रशासन विद्यार्थिओं को वापस बुलाने में लगी हुई है, वहीं विद्यार्थियों का कहना है कि हालात जब तक सामान्य नहीं हो जाते वे हॉस्टल वापस नहीं लौटेगे. कॉलेज प्रशासन इन सब बातों को लेकर काफी परेशान है. एक ओर विद्यार्थी आपस में लड़ रहे है, वहीं कई छात्रों ने एक साथ हॉस्टल छोड़ दिया है. जिससे संस्थान का नाम धूमिल हो रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान फर्स्ट ईयर के एक छात्र के अभिभावक का किसी बात को लेकर सेकेंड ईयर के छात्र से कुछ कहासुनी हो गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
जिसको लेकर सेकेंड ईयर के छात्रों ने उस छात्र को उनके हवाले करने का दबाव बना रहे थे. ऐसा नहीं होने पर सेकेंड ईयर के छात्रों ने जूनियर छात्रों के हॉस्टल पर हमला कर दिया था और जूनियरों की जमकर पिटाई भी की थी. इन सभी बातों को देखते हुए संस्थान के निदेशक डॉ डीके सिंह ने पुलिस की मदद ली थी और मामले को लेकर एक समिति का गठन भी किया है. पिछले कुछ दिनों से हॉस्टल परिसर में पुलिस रात भर पेट्रोलिंग कर रही है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे. इस दौरान संस्थान के कई शिक्षक भी जागते हुए हॉस्टल पर नजर बनाए रहते है. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाता तब तक पुलिस पेट्रोलिंग जारी रहेगी



