जमशेदपुर:जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में पहली बार बंग महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें कोल्हान के तीनों जिलों के बंगाली समुदाय के लोगों ने शिरकत की. इस महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शेखर डे मौजूद रहे. उक्त महोत्सव का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ. (नीचे भी पढ़े)

अपने संबोधन में सांसद विद्युत वरण महतो ने राज्य के विकास में बंगाली समुदाय के योगदान को महत्वपूर्ण बताया और कहा बंगभाषियों का हमेशा से सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है. उनकी संस्कृति सभ्यता और विचार सदैव अनुकरणीय रही है. उक्त महोत्सव में समाज के उत्थान हेतु कई निर्णय लिए गए. समाज के शिक्षा पर विशेष बल दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया गया. महोत्सव के अध्यक्ष अचीतम गुप्ता ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना एवं उनके समक्ष होने वाले समस्याओं के निदान हेतु रूपरेखा तैयार करना है. उन्होंने कहा कि हर साल इस उत्सव का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
इससे पूर्व सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में पुरुलिया शैली की छऊ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यक्रम में समाज के लोग पारंपरिक बंगाली परिधान में जुटे और दिन भर महोत्सव का आनंद उठाया जो देर रात तक चलेगा.



