जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 में एक व्यक्ति राहुल बांकिरा से तीन बदमाशों ने मोबाइल की छिनतई कर ली है. राहुल किसी काम से जवाहर नगर रोड नंबर 15 गए थे. वह हाथ में मोबाइल लिए हुए थे. तभी तीन बदमाश पहुंचे और मोबाइल लेकर फरार हो गए.(नीचे भी पढ़े)
राहुल के आवेदन पर मानगो थाने में अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. रविवार को पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है.











