जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में उत्पातियों ने जमकर बवाल किया. युवकों ने रात को सोनारी के मरारपाड़ा में घुसकर सड़क औऱ घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को तोड़ दिया. सीसीटीवी में उनकी हरकत कैद हुई है. लड़कों की टोली वहां घुसी और कई गाड़ियों को बारी-बारी से निशाना बनाया. (नीचे भी पढ़ें)

इसकी सूचना पुलिस को दी गई है. लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. संदिग्ध लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है.












