जमशेदपुर: रविवार को संत रविदास समाज सह हरि मंदिर पंचायत समिति बारीडीह जोन नंबर 8 के सहयोग से एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. इसमे मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद पूर्व डॉक्टर अजय कुमार उपस्थित हुए. साथ ही अतिथि के रुप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह, राजपूत समाज संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजितेश उज्जैन भी शामिल हुए.(नीचे भी पढ़े)
इस शिविर में कुल 183 ब्लड डोनर ने समाज हित में अपना योगदान दिया.डॉक्टर अजय कुमार ने रक्त दान महा दान से संबोधित करते हुए कहा कि जन कल्याण मे यह योगदान प्रेरणा दायक है, जिसमे ख़ास कर युवा कि भागीदारी अति आवश्यक है. इस अवसर पर शशि भूषण प्रसाद, राणा सिंह, राजा सिंह राजपूत, राहुल,लक्की शर्मा आदि मौजूद थे.



