जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित विजय नगर जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच श्री श्री काली पूजा समिति द्वारा आयोजित काली पूजा के महाभोग प्रसाद वितरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच लोगों ने मां काली का महा प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, राकेश्वर पांडेय, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, शिवशंकर सिंह, डीएसपी मनोज ठाकुर, कन्हैया सिंह, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, डीके मिश्रा, नकुल तिवारी, परितोष सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश उपाध्याय, विकास सिंह, चिंटू सिंह राजपूत, बलबीर मंडल, महेश मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, हरेराम सिंह, बंटी सिंह, सुमो सरदार, राजेश अग्रवाल, डीडी त्रिपाठी, विनीता मिश्रा, नीतीश कुमार, जुगनू पांडेय समेत कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर मां का प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंटू तिवारी, जय सिंह यादव, भगवान सिंह, पप्पू उपाध्याय, नागेश राव, रामेश्वर कुमार, राजेश ओझा, रवि मुखी, सुनील यादव, उमेश प्रसाद, दिलीप केशरी, बिनोद सिंह, मनीष मिश्रा, हर्ष अग्रवाल, अनिल चौरसिया, कौशिक सवाई समेत मंच के अनेक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस मौके पर पूजा समिति के संयोजक सदस्य अप्पू तिवारी ने कहा कि नवयुवक चेतना मंच प्रत्येक वर्ष मां काली के महाभोग प्रसाद कार्यक्रम को और बेहतर बनाने का प्रयास करता है. हर वर्ष के आयोजन से सीख लेकर अगले वर्ष कुछ नया और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है. हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक चेतना और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंडाल का उद्घाटन वृद्धाश्रम की पांच मातृ शक्तियों एवं पदाधिकारियों की माताओं के हाथों कराया गया. साथ ही, मातृ शक्तियों के सम्मान और सहभागिता के माध्यम से समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास किया गया.












