बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने सोमवार को तारांकित प्रश्नकाल में मुस्लिमों को जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाईयों को सदन के पटल पर रखा है. उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से मुस्लिम धर्मावलम्बी व्यक्ति है जिनके खतियान में जाति के स्थान पर मुसलमान उल्लेख है जब कि मुसलमान कोई जाति नहीं बल्कि धर्म है. (नीचे भी पढ़ें)
खतियान में मुसलमान अंकित होने के कारण वैसे व्यक्तिओं के नाम जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया काफी जटिल है और सारी औपचारिकताएं पूरी कर प्रमाण पत्र निर्गत करने में लम्बा समय लग जाता है. तत्काल की स्थिति में आवेदक मुश्किल में पड़ जाते हैं. विधायक ने सरकार से उक्त प्रक्रिया को सरल करने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही शून्यकाल के दौरान विधायक ने विगत दिसंबर महीने से किसानों को धान के बदले एमएसपी की राशि का भुगतान नहीं होने का मामला उठाया है. विधायक ने कहा कि धान अधिप्राप्त कर लेने के पश्चात इतने लम्बे समय तक भुगतान नहीं होना दुर्भाग्य का विषय है.



