रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला आजसू के अध्यक्ष रामलाल मुंडा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के अत्यंत पिछड़ी जाति का आरक्षण जान बूझकर खत्म कर देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में पिछड़े वर्गों की संख्या काफी है, फिर भी राज्य सरकार सोची-समझी साजिश के तहत उनके लिए आरक्षण को खत्म कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि इस जिले के पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राएं तीसरी एवं चौथी श्रेणी की नौकरियों से वंचित हो जायेंगे. आजसूपार्टी के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कहा कि आजसू पार्टी कई वर्षों से इस मामले को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करती आ रही है. उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिले के छात्र-छात्राओं से इस मामले को लेकर सजग रहने को कहा.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने एवं आगामी समय में एकजुट होकर ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत बताई. श्री मुंडा ने कहा कि पिछड़ी जाति के आरक्षण को लेकर आजसू पार्टी हमेशा संघर्ष करती रही है और इसको लेकर हमेशा आंदोलन करती रहेगी.



