देवघर : झारखंड के देवघर में स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में पढ़ने वाला छठी का छात्र वैभव शाह ने पूर्वी सिंहभूम राज्य चेस एसोसिएशन के द्वारा आयोजित झारखंड स्टेट ओपन फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट का जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कम्पलेक्स में 15 से 18 मार्च तक चतुर्थ दिवसीय प्रतियोगिता में अपनी हिस्सेदारी निभाई और 8 राउंड में से 5 राउंड जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)
उसे उपहार स्वरूप समिति के द्वारा ट्रॉफी और 1000 रुपये नगद प्राप्त कर अपना एवं इस विद्यालय का नाम रौशन किया है. इसके माता-पिता का कहना है कि उसकी सफलता का सारा श्रेय विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को जाता है. समय-समय पर विद्यालय के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में उसकी प्रतिभा और भी प्रस्फुटित होती जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर उसे सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने वैभव साह को उसकी इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने कहा कि शतरंज का खेल खेलने से निर्णय लेने की समझ और समय प्रबंधन की योग्यता का विकास होता है. (नीचे भी पढ़ें)
यह खेल समस्या सुलझाने के कौशल को बढ़ाता है तथा याददाश्त व एकाग्रता शक्ति में सुधार करता है. इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चे काफी उत्साहित व प्रफुल्लित होकर अपनी प्रतिभा को प्रकट करते हैं और जीवन में अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं. इन बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी.



