जमशेदपुर: उत्पाद विभाग ने बर्मामाइंस के भक्ति नगर, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा, बिरसानगर के बिरसा नगर बस्ती, परसुडीह के घाघीडीह और बागबेड़ा के प्रधान टोला में छापामारी की. रविवार को हुई छापामारी में 140 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई है. 5 अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह 5 अवैध शराब विक्रेता छापामारी के दौरान फरार हो गए थे. इनकी तलाश की जा रही है.











