
गिरिडीह : लोकसभा सीट कांग्रेस के सांसद एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के विरोध में गिरिडीह में भी कांग्रेसियों ने अपना विरोध प्रकट किया. इस मौके पर गिरिडीह जिला कांग्रेस इकाई द्वारा शहर के टावर चौक के समीप महात्मा गांधी की तस्वीर लगाकर सत्याग्रह का कार्यक्रम किया. इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी की बढ़ रही लोकप्रियता से घबरा गई है. जिसकी वजह से एक साजिश के तहत लोकसभा में उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया और लोकसभा में उनकी सदस्यता समाप्त की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
लेकिन कांग्रेस पार्टी इससे डरने वाली नहीं है. वह इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक पूरी ताकत के साथ उठाएगी. इस मौके पर गिरिडीह जिला कांग्रेश कमेटी के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश कुमार, केडिया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय कुमार सिन्हा, मंटू नगर अध्यक्ष महमूद खान उर्फ लड्डू खान, मदन विश्वकर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, समीर चौधरी, सोनू खान सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे.












