गालूडीह : चार चक्का वाहन मालिकों की पुतरू टोल प्लाजा से गुजरने के लिए अब ज्यादा राशि की भरपाई करनी होगी. शनिवार यानी 1 अप्रैल से सभी चार एवं उससे अधिक चक्का के वाहनों के लिए पांच से दस रुपया व उससे भी अधिक टोल टैक्स लगेंगे. गालूडीह टोल प्लाजा में पुराने दर में छोटा वाहन के लिए 60 रुपया एवं आने जाने में 95 रुपया लिया जा रहा. मासिक पास बनवाने में 2070 रुपया लिया जाता है, पर नई दर में 65 रुपया एवं आने जाने में 100 एवं मासिक पास के लिए 2175 रुपया देना पड़ेगा. बस व ट्रक के लिए 220 रुपया से बढ़ाकर 330 रुपया कर दिया गया है. इस संबंध पुतरू टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रीतम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभाग द्वारा 30 को टोल टैक्स वृद्धि का आदेश जारी किया है. नया दर एक अप्रैल से लागू होगा. (नीचे भी पढ़ें)
टोल टैक्स पूर्व — अब
छोटे वाहन — 60 — 65.
मासिक पास — 2070 — 2175.
बस-ट्रक — 220 — 330.



