जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीविंधा पंचायत की जेवियर पब्लिक स्कूल डोरका साई के छह गरीब बच्चो को स्कूल प्रबंधक ने रविवार से उसे योग्य नागरिक बनाने का लेकर गोद लिया. चयनित छह बच्चे नर्सरी से बारहवी कक्षा तक इस स्कूल में मुफ्त शिक्षा ग्रहण करेंगे. इस बाबत स्कूल निर्देशक सुनील सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की पहल पर यह कदम उठाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्हे भी काफी गर्व महसूस हो रहा है कि हाथीविंदा गांव के छह गरीब बच्चो को सीबीएसई स्कूल में नर्सरी से बारहवीं तक मुफ्त शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे. यूनिवर्सिटी की मान्यता मिली तो इन नौनिहालो की पढ़ाई जारी रहेगी. इसी तरह की पहल जिले के अन्य स्कूलों को भी करनी चाहिए.(नीचे भी पढ़े)
छह चयनित गरीब बच्चो के नाम: इनमें उज्जवल महतो,आदित्य सिंह,आयुष महतो,जानवी महतो,विक्की भक्त,सुनील महतो के नाम शामिल है.











