जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपाइयों ने भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया. इस मौके पर साकची के जिला कार्यालय को सजाया गया था. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय में जुटे. यहां एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों ने पार्टी के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. इसके साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाषण ऑनलाइन सुना. (नीचे भी पढ़ें)
भाजपा के नगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. पार्टी समाज सेवा और जन सेवा करके इस मुकाम तक पहुंची है. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनसेवा का काम जारी रखेंगे. ताकि पार्टी के आकार को और बढ़ाया जा सके.



