बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के भुतिया के पास चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर गुरुवार को दो बाईकों में सीधी टक्कर हो गई. इस टक्कर में चाकुलिया सरडीहा निवासी सपन दास (24) और बहरागोड़ा के अंगारीशोल निवासी लक्ष्मण टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी. (नीचे भी पढ़े)
सुचना पाकर 108 एंबुलेंस घटना स्थल पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायलों के सिर में गंभीर चोट लगी है.



