बोकारो: राष्ट्रीय श्रमिक नेता जॉर्ज रवि शेखरन गुरुवार को बोकारो यूनिट की बैठक में शामिल हुए. वह पटना में आयोजित बीएमएस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए जाने के क्रम में बोकारो कार्यालय में पहुंचे थे.इस क्रम में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पटना जाने के क्रम में वे बोकारो आए. यहां द्विपक्षीय बैठक में शामिल होकर एसोसिएशन के कार्यालय भवन, इसकी संरचना, कार-पड़ाव आदि मुद्दों से अवगत हुए. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि ईपीएस-95 के मुद्दे पर उन लोगों के संगठन ने 4 नवंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा जीत लिया था. ईपीएफ अंतिम तिथि 3 मई है. अधिकाधिक लोग जागरूक होकर इसके ज्वाइंट आपरेशनल फार्म को तय समय के भीतर भर लें और इसका लाभ लें.




