जमशेदपुर : जमशेदपुर के काशीडीह कुम्हारपाड़ा के प्रजापति भवन में नीरज की याद में नीरज येस डैड मेमोरियल फाउंडेशन के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन झारखंड कुम्हार कल्याण संघ के संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष इंद्र देव प्रसाद के नेतृत्व में किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कर कमलों द्वारा और झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद प्रजापति के गरिमय उपस्थिति में हुआ. अपने संबोधन में रघुवर दास ने रक्तदान करने आए सभी रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया साथ ही रक्तदान कार्य को महान कार्य बताया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ. कुल 36 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिशंकर पंडित, पवन, हरि सिंह राजपूत, कालिका राय, रामायण प्रसाद, सिद्धनाथ प्रसाद, अशोक शर्मा, राहुल मिश्र, धर्म देव प्रसाद, राज देव, प्रसाद, डॉक्टर सुरेश प्रजापति मिंटु पंडित, मुन्ना, भारत भूषण बासुदेव प्रसाद, कमलेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, सहित रेड क्रॉस के डीके घोष, समीर सरकार, ब्लड बैंक के डॉक्टर आर कुमार, अनिल का महत्वपूर्ण योगदान रहा.




