गालूडीह: पुतरु टोल प्लाजा निर्माण के नाम पर ग्रामीणों से 21 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है, जिसके एवज में मुवावजा के रूप में रैयतों को उचित मूल्य अभी तक नहीं दिया गया हैं. अब रैयतदारों ने फैसला किया है कि किसी भी हाल में अपनी जमीन नहीं देंगे. रैयतदार अब अपनी जमीन पर खेती करेंगे. इसके लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया. फिर जेसीबी मशीन लगाकर जमीन को समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया. रैयतदारों ने बताया कि हमलोगों ने दो साल तक इंतजार किया.(नीचे भी पढ़े)

अब न्याय से भरोसा उठ चुका है. विधायक रामदास सोरेन के अनुसार हम ने डीसी, एडीसी, एसडीओ, सीओ, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एनएचएआई, थाना सभी को ज्ञापन सौंपा है कि अब हम अपनी जमीन नहीं देंगे. हम अपनी जमीन पर रोजी रोटी के लिए खेती का कार्य शुरू करेंगे. साथ ही कुछ लोग अपनी दुकान खोलेंगे. उन्होंने कहा कि सीधे- साधे आदिवासियों की जमीन को व्यापार के उद्देश्य से लिया गया है. क्योंकि टोल प्लाजा तो बनकर तैयार हो गया है. (नीचे भी पढ़े)
अब बाकी जमीन का क्या काम. हम अपनी ही जमीन के उचित मुआवजा के लिए दर दर की ठोकर खाकर परेशान हो चुके हैं. अब और नहीं सहेंगे, सहन करने की क्षमता पार हो चुकी है. हमें अब किसी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देना है. अगर हमें किसी ने खेती करने से रोका या किसी तरह से परेशान किया गया तो हम किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं. हम जान दे देंगे, लेकिन अपनी खेती योग्य जमीन किसी भी हाल में टोल प्लाजा में नहीं देंगे.











