जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर से गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया. इस दौरान चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया. वहीं रांची केंद्र मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि गुरुवार तक राज्य में मौसम शुष्क रहा है. वहीं गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 37.8 (38.0) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं रांची में 32.8, बोकारो में 36.1, चाइबासा में 36.8, गिरिडीह में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
गुरुवार से अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान-
वहीं 6 से 10 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 9 को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दक्षिणी, पश्चिमी और उससे सटे मध्य हिस्सों में होने की संभावना है. वहीं दूसरी पारी में बादल छाए रह सकते है. 10 के बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को गर्मी का और एहसास होगा.











