जमशेदपुर: 6 अप्रैल, गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय, आचार्य- दीदी जी एवं सभी छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा मंत्री सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,गुंजरडीह, बोकारो के विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति में सचिव थे. (नीचे भी पढ़े)

वे विगत कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे. अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें रांची से चेन्नई एयर लिफ्ट कर ले जाया गया. इलाज के दौरान चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. विद्यालय परिवार के द्वारा ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.











