जमशेदपुर : जमशेदपुर के पेबको मोटर्स के डायरेक्टर के नाम से फर्जी चेक ऑनलाइन मेसर्स हॉडिंग एवं अन्य के नाम से ट्रांसफर करने के मामले में आरोपी आदर्श कुमार उर्फ विक्रम को जमशेदपुर की अदालत ने गुरुवार को दोषी करार दिया है. अदालत ने सजा के बिंदु पर 10 अप्रैल को सुनवाई करेगी. इस मामले की सुनवाई साइबर क्राइम स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश आभाष कुमार वर्मा की अदालत सुनवाई कर रही हैं. मामले में पांच लोगों की गवाही हुई हैं. घटना वर्ष 2019 की हैं. (नीचे भी पढ़ें)
एसबीआई कॉमर्शियल बैंक के मैनेजर इम्तियाज ने साइबर थाने में 8 लाख 7 हजार रूपए का फर्जी चेक के माध्यम से ट्रांसफर करने का मामला दर्ज कराया था. एसबीआई कॉमर्शियल बैंक मैनेजर इम्तियाज ने पुलिस को बताया था कि आरोपी आदर्श कुमार ने पेबको मोटर्स के डायरेक्टर मनोरंजन दास के नाम से 8 लाख 7 हजार रूपए का फर्जी चेक मेसर्स हॉडिंग एवं अन्य कंपनी के नाम से ट्रांसफर कर लिया था. चेक का राशि विशाल गर्ग के खाते में गया था। अदालत ने आरोपी आदर्श कुमार को भादवि की धारा 420 के तहत दोषी पाया हैं.











