जमशेदपुर : जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया. इसके तहत हर इलाके में बजरंग बलि की अराधना की गयी.
बागबेड़ा कॉलोनी
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी बागबेड़ा कॉलोनी द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आरती का आयोजन बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 हनुमान मंदिर में किया गया. आरती से पूर्व हनुमान जी की वीरता की गाथा भक्त जनों को अध्यक्ष मंजू सिंह ने सुनाया। भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष आरती में शामिल हुए. आररती में विशेष रुप से शामिल जिलापरिषदजिला पार्षद शडॉ कविता परमार , पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, राजू सिंह ,वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय ,जितेन्द्र सिन्हा ,कुमार करण ,पुष्पा देवी ,एव कमिटि की अध्यक्ष मंजू सिंह जी ,महामंत्री मुदिता सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष रोहन कुमार,सन्ध्या सिंह ,अंजू सिंह आशीष श्रीवास्तव ,प्रतिमा मुंडा ,अमन तिवारी ,कृषणा ,अमन सिंह अनीश ,नागा, ,विकाश सिंह ,आदित्य ,निखिल कुमार ,बबिता सिंह ,संगीता सिंह ,सीमा सिंह, उषा सिंह ,रेणु श्रीवास्तव के अलावा बागबेड़ा कॉलोनी की महिलाएं शामिल थीं। (नीचे भी पढें)

भालुबासा जंबू अखाड़ा
हनुमान जन्मोत्सव पर जंबू अखाड़ा परिसर में कई तरह के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मंदिर के समीप भालूबासा पुल के ऊपर राहगीरों के बीच गुड़-चना और शरबत का वितरण किया गया। दोपहर 1बजे से 2 बजे तक करीब दो सौ गरीबों को भोजन कराया गया। बजरंग विजय मंदिर में संध्या 6 बजे श्री हनुमान जी का आरती व पूजन किया गया। साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों से आए 60 अखाड़ा समिति के अध्यक्ष, संरक्षक एवं लाईसेंसिंयों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस पावन अवसर पर जंबू अखाड़ा समिति के संस्थापक सर्वश्री कमल किशोर सिंह उर्फ जंबू, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सरयू राय जी, मुख्य संरक्षक श्री अमरप्रीत सिंह काले जी, संरक्षक श्री बंटी सिंह, लाइसेंसी श्री रणबीर मंडल, श्री मधुसूदन गोस्वामी जी, चमकता आईना के सम्पादक श्री बृज भूषण सिंह के अलावा अखाड़ा समिति के सभी सदस्य गण मुख्य रूप से उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

कदमा बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर
हनुमान जयंती के कार्यक्रम का आयोजन बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर ब्लॉक नो 2,शास्त्रीनगर, कदमा में किया गया जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नन्दजी प्रसाद के नेतृत्व में श्री हनुमान जयंती को भव्य रूप से गया, जिसमे सबसे पहले मंदिर में 1100 दिया जलया गया उसके बाद समुक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया पाठ के बाद मंत्रोच्चर से सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की, फिर सबने मिलकर हनुमानजी की आरती की ,मन्दिर परिसर में 1000 की संख्या से अधिक मौजूद भक्तो में प्रसाद वितरण किया गया ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से नन्दजी प्रसाद, अशोक दुबे, अमरेंद्र मल्लिक, निरंजन पाण्डे, बलबीर पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, सुनिश पाण्डेय, पारस दुबे, भान सिंह यादव,दिनेश चन्द्र पांडे, पप्पू मिश्रा, रौशन ,आशीष ऐवम मंदिर के सभी सदस्य और स्थानीय निवासी शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

टेल्को राम मंदिर
चैत्र पूर्णिमा एवं श्री हनुमान महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री राम सेना के तत्वावधान में राम मंदिर, टेल्को में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से संस्था के मुख्य संरक्षक सह टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी दिग्विजय सिंह, संस्थापक सह महामंत्री सोनू सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, संस्था के अध्यक्ष धीरज प्रताप सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू मिश्रा के साथ साथ संस्था के पदाधिकारी राणा प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, टीपू मिश्रा, संजू सिंह, कल्याण माल, बमभोला सिंह, अरुण सिंह, अमित सिंह, जीतू सिंह, वरुण गिरी, सुमित कुमार सहित सैकड़ों राम सेवक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे, कार्यक्रम के समापन उपरांत संस्था के संस्थापक सह महामंत्री सोनू सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया।











