जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने अधिकारियों को बोनस की राशि एकाउंट में भेज दी है. इसके अलावा अधिकारियों (ऑफिसरों) का इंक्रीमेंट भी कर दिया गया है. इसके तहत अधिकारियों का 8 फीसदी से लेकर 18 फीसदी तक का इंक्रीमेंट किया गया है जबकि बोनस के रुप में अधिकारियों को 1.50 लाख पुपये से 26 लाख रुपये तक का बोनस दिया गया है. टाटा स्टील में टैलेंट रिव्यू कराया जाता है, जिसके आधार पर अधिकारियों को इंक्रीमेंट और बोनस मिलता है. इसके आधार पर ही अधिकारियों को उनके परफार्मेंस के आधार पर बोनस और इंक्रीमेंट दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
आइएल 1 से लेकर आइएल 6 स्तर के अधिकारियों को यह बोनस दिया गया है. करीब छह हजार से अधिक अधिकारियों के बीच यह राशि का वितरण किया गया है. अधिकारियों की रैंकिंग की गयी थी, जिसके आधार पर ए प्लस, ए, इ, बी प्लस और बी रैंकिंग दी गयी है. बताया जाता है कि निजी ई-मेल के जरिये सारे अधिकारियों को जानकारी दी गयी है. वैसे सूत्र बता रहे है कि यह बोनस और इंक्रीमेंट पिछले साल से काफी कम है. गौरतलब है कि इससे पहले ऑफिसरों के सिस्टम में बदलाव किया गया था. इसके जरिये उनका बेहतर प्रोमोशन समय पर होता रहे, जिसके लिए नया सिस्टम एक अगस्त से प्रभावी किया गया है.












