जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेफ्टी एवं ओएचएस जेडीसी की ओर से जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका पटमदा प्रखंड स्थित वारुडीह प्राथमिक विद्यालय में वनभोज का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल के बच्चे, शिक्षक एवं सभी कर्मचारी को शामिल किया गया. स्कूल के बच्चों के साथ जेडीसी के सभी सदस्य ने भोजन ग्रहण किया. इस अवसर पर सेफ्टी विभाग के जेडीसी की ओर से विद्यालय के बच्चों के बीच फल, चाकलेट ,मिठाई एवं विभिन्न प्रकार के सामग्री का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जेडीसी चेयरमैन जेएस सिंह, डिवीजन के वाइस प्रेसीडेंट राजीव मंगल एवं विभागीय चीफ नीरज सिन्हा, संजय मिश्रा, राजीव कुमार, दीप कोनर चंद्रदिप कुमार, रवि प्रकाश, कमलेश तिवारी, संतोष कुमार सिंह, राहुल सिन्हा, आशीष मिश्रा, कुमार चंदन, राज कुमार, प्रशांत तिवारी, विद्या भूषण झा, राजीव रंजन,अस्मिता केरकेट्टा, सोनम राजपूत, गुंजन कुमारी पांडे एवं विभाग के अन्य लोग मौजूद थे. पूर्व में भी सेफ्टी विभाग के जेडीसी द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है. अंत में विभागीय चीफ एवं जेडीसी चेयरमैन द्रारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.












