जमशेदपुर: जमशेदपुर के समाजसेवी सह कारोबारी स्व. चिमनलाल भालोटिया के पुत्र विमल भालोटिया का रविवार को निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बिष्टुपुर पार्वती घाट पर किया जाएगा. उनकी शव यात्रा सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान सीएच एरिया बिष्टुपुर से पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी. उनके निधन की खबर पाकर मारवाड़ी समाज में शोक की लहर है.












