
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित उलदा पंचायत में सोमवार को पोटो हो खेल मैदान योजना का शिलान्यास मुखिया लालमोहन सिंह और पंचायत समिति सदस्य नगेन महतो ने संयुक्त रूप से किया. 2 लाख 17 हजार 200 रुपये की लागत से पोटो हो खेल मैदान का निर्माण होगा. लाभुक समिति निर्माण कार्य को पूरा करेगी. मौके पर उप मुखिया आशारानी महतो, ग्राम प्रधान छुटू सिंह, नारायण सिंह, गोपाल सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे.



