
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : बंगाली एसोसिएशन चक्रधरपुर में बैसाखी के शुभ अवसर पर 15 व 16 अप्रैल को स्थानीय और जमशेदपुर के विख्यात कलाकार के द्वारा सांस्कृतिक सन्ध्या कार्यक्रम मां दुर्गा मंदिर के समीप आयोजित की जाएगी. 15 अप्रैल की शाम 7.30 बजे से स्थानीय बच्चे व अन्य कलाकारों के द्वारा नृत्य एवम संगीत की कार्यक्रम होगा. 16 अप्रैल की शाम जमशेदपुर के कलाकार के द्वारा बंगला और हिन्दी संगीत की “म्यूजिकल इवनिंग” प्रस्तुत की जाएगी. इस सम्बंध में 9 अप्रैल की आयोजित बैठक के पश्चात एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार मुखर्जी, तारक सेन, बासुदेव भट्टाचार्जी वो अन्य सदस्यों ने जानकारी दिए एवं समस्त नागरिकों को निमंत्रण किए.




