जमशेदपुर : जमशेदपुर परिसदन (सर्किट हाउस) के सभागार में झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रम संबंधी समिति के सभापति-सह-सदस्य झारखण्ड विधानसभा समिति सरयू राय की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत सरकारी उपक्रमों के संचालन से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक उपरांत समिति के सभापति द्वारा बताया गया कि समिति के भ्रमण का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित 31 कॉर्पोरेशन की विभिन्न जिलों में संपादित गतिविधियों का आकलन करना है. उन्होंने बताया कि बैठक में जिला अंतर्गत मौजूद कॉरपोरेशन के नियमानुसार संचालन व इससे सरकार को कुछ फायदा हो रहा या नहीं, जनता को होने वाले फायदे आदि की समीक्षा किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
उक्त बैठक में निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रजंन, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी दीपू कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, डीएसपी बीरेंद्र राम तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी व विभिन्न उपकर्मों के प्रतिनिधि जिनमें खनिज विकास निगम, जेटीडीसी, वन विकास निगम, भवन निगम, विद्युत वितरण निगम आदि उपस्थित थे.



