
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना परिसर में कुछ लोगों ने एक महिला और एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया. युवक को बचाने आई उसकी मां को थाने में पीटा गया. जिस युवक को पीटा गया है, उसका नाम सज्जाद सोनू है. सज्जाद सोनू के भाई ने बताया कि वह लोग पुरुलिया रोड पर दुकान लगाते हैं. वहीं इफ्तिखार भी दुकान लगाने आया. इफ्तेखार सज्जाद सोनू के भाई की जगह पर दुकान लगाने लगा. इसी को लेकर दोनों में बहस हुई. सज्जाद सोनू भी वहां पहुंचा. (नीचे भी पढ़ें)
लेकिन, इफ्तिखार और उसके साथियों ने मारपीट कर सज्जाद सोनू और उसके भाई को घायल कर दिया. इसके बाद सज्जाद सोनू को लेकर उसकी मां और भाई आजादनगर थाने पहुंचे तो थाने में भी सज्जाद सोनू और उसके मां के साथ मारपीट की गयी. फिलहाल पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. पुलिस ने घायल सज्जाद सोनू और उसकी मां का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया. दूसरी तरफ, इफ्तिखार का आरोप है कि सज्जाद सोनू उनसे रंगदारी की मांग कर रहा था. इफ्तखार का कहना है कि सज्जाद सोनू कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.




