अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो जिला के सैक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के बीचों – बीच स्थित होटल कोजी स्वीट्स और होटल हिलटॉप पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियो द्वारा पांच से छह राउंड गोली चलाते निकल गए. होटल में मजूद लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दिया गया. मौके पर सेक्टर 4 थाना प्रभारी पूनम कुजूर एवं सेक्टर 9 थाना प्रभारी संतोष कुमार भी दल बल के साथ पहुंचे. सेक्टर 4 थाना प्रभारी पूनम कुजुर ने मीडिया को बताया कि उन लोगों को सूचना मिला की होटल के पास गोली फायरिंग की गई है. (नीचे भी पढ़ें)

जांच में मौका ए वारदात से चार से पांच खोखे बरामद हुए हैं और भी खोखो की खोजबीन की जा रही है. होटल के ऊपर शीशा पर गोली लगने से शीशा टूट गया है, पुलिस ने काफी देर तक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया पूनम कुजुर ने बताया की यह घटना रात 9:50 के आसपास हुई है और वे हर एक बिंदुओ का काफी सघनता से जांच कर रहे हैं और इस केस का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा.











