
चाकुलिया : चाकुलिया स्टेशन के पास गुरुवार को अप दुरंत एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर पश्चिम बंगाल के नदिया जिला के रानाघाट निवासी सुब्रत मंडल घायल हो गया है. रेलवे जीआरपी कर्मियों ने घायल सुब्रत मंडल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार कर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.




