
चाकुलिया : चाकुलिया स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केन्द्र और स्कूल में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एनडीडी कार्यक्रम के तहत कृमि की दवा खिलाया गया. इस कार्यक्रम के तहत 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं के द्वारा कृमि की दवा बच्चों को खिलाया गया. वही 6 से 19 वर्ष के बच्चों को सभी स्कूलों में स्कूल के शिक्षक के द्वारा खिलाया गया. इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने बताया कि जिला से प्रखंड में 53 हजार बच्चों को कृमि की दवा खिलाने का लक्ष्य दिया गया है. कहा कि आज लक्ष्य पूरा नहीं होने पर छूटे हुए बच्चों को 25 अप्रैल को मॉप अप डे के दौरान सभी बच्चों को कृमि की दवा खिलाकर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा.



